Monday, 25 November 2019

बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए करे ये...

बालों को झड़ने से बचाने के लिए मेथी के चूर्ण में एलोवेरा व पानी मिलाकर उसे गीला कर लें. इसके बाद उसका लेप बालों पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद बाल को धो लें.
नियमित करने से लाभ होगा. डैंड्रफ से निजात पाने के लिए नीम के ऑयल में कर्पूर मिलाकर सिर की मसाज करें. आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार दही और नींबू के पेस्ट से सिर की मसाज करें व फिर उसे धूल लें. इसी तरह रीठा व शिकाकाई से बालों को धोना अच्छा रहता है. गीले बालों में ऑयल लगाने से बचना चाहिए. रात को सोते वक्त मसाज करने से बाल स्वस्थ रहते हैं.
आयुर्वेद में है बालों का अच्छा उपचार -
भृंगराज रसायन, भृंगराज चूर्ण, आंवला चूर्ण, मिश्री, काली तिल को पीसकर सुबह-शाम प्रतिदिन पांच ग्राम पानी के साथ खाने पर बाल झड़ने की समस्या समाप्त होती है व बाल मजबूत होते हैं. तनाव की वजह से बाल झड़ रहा है तो सिर के ऊपर ऑयल और दूध की धारा छोड़ी जाती है जिसे सिरोधारा कहते हैं.