Tuesday, 21 January 2020

डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी घटाने के 10 उपाय

प्रसव के बाद पेट की चर्बी घटाने के 10 उपाय (Pet ki Charbi Ghatane ke Upay)

अगर हम सही से अपने खान पान को सुधारे और रोज व्यायाम करे तो ये इतना भी मुश्किल नहीं। गर्भावस्था के वक्त वजन बढ़ना एक आम समस्या है और इसे समय से पहले ठीक करना भी बहुत जरूरी है क्योंकि वजन बढ़ने पर कई बीमारिया भी हमारे आसपास आने लगती है जैसे की हाइ बीपी, थाइराइड, डाईबीटीज़ इत्यादि। जिससे हर औरत को चिंता होती है की वो कब अपने पहले वाले आकार में आए।

#1. स्तनपान

यह सुनकर आर्श्चय जरूर होगा की स्तनपान कराने से पेट की चर्बी कैसे कम होंगी? लेकिन ये सच है स्तनपान वास्तव में पेट में वसा को कम करने में मदद करता है। चिकित्सको का मानना है की स्तनपान से प्रतिदिन लगभग 500 कैलोरी आपके शरीर से कम करने में मदद करता है और यह बहुत है पेट की चर्बी घटाने के लिए (Pet ki Charbi Ghatane Ke Liye)।
आपके बच्चे के लिए भी स्तनपान बहुत आवश्यक है तो ज्यादा सोचे न बस अपने बच्चे को स्तनपान कराए। आप एक वर्ष या 2 वर्ष तक स्तनपान जारी रख सकती हैं। इसके कोई नुकसान नहीं है। बस ध्यान रखे की आप कोई ऐसी चीज़े न खा रही हो या पी रही हो जिससे आपके बच्चे को नुकसान पहुंचे।

#2. थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर भोजन करे

हमारे देश में लगभग सभी परिवारों में एक दिन में तीन बार खाना खाने का समय होता है जो की एक रिवाज के जैसे होता है, जैसे की नाश्ता, लंच और डिनर। एक बार में पेट भर कर खाने से अच्छा है आप 5 से 6 छोटे छोटे समय पर खाना खाए। इससे आपके पेट की चर्बी घटाने में मदद भी मिलेगी और आपके बच्चे को भी पोषक तत्व मिलता रहेगा और आपका बच्चा भी भूखा नहीं रहेगा।

#3. व्यायाम

प्रसव के बाद जब आपके टांके ठीक हो जाए तो आपको नियमित व्यायाम शुरू कर देना चाहिए। जिन महिलाओं के सी-सेक्शन है, वे 6 से 7 सप्ताह के बाद व्यायाम शुरू कर सकती हैं। जिम में जाना सबसे आसान उपाय हो सकता है लेकिन अगर आप जिम को बीच में छोड़ देती है तो वापस से आपका वजन बढ्ने लगता है इसलिए चलना, साइकिल चलाना, तैराकी और योगा एक बेहतर विकल्प हैं।
सुबह में व्यायाम या योगा करने से आपके शरीर को टोन करने में मदद करता है और चमकदार भी बनाता है। आपके मन को भी अच्छा करता है। इसलिए पेट की चर्बी घटाने के लिए आप योगा करे। यहां कुछ योगा के अभ्यास हैं जो आप प्रसव के 6 से 7 सप्ताह के बाद शुरू कर सकती हैं, जैसे कि:
  • नौकासन
डिलीवरी के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलु नुस्खे
एक आसन बिछाकर सबसे पहले सीधे पीठ के बल लेट जाइए । दोनों पैरों को मिलाते हुए उपर उठाये और हाथ को हथेली के बल सीधे जमीन की तरफ ही रखे। अब धीरे-धीरे कमर से ऊपर के हिस्से के साथ-साथ हाथों को भी ऊपर उठाये, सिर्फ आपके नितंभ ही जमीन पर होने चाहिए और बांकी का हिस्सा ऊपर होना चाहिए।