Wednesday, 8 January 2020

वीवीएस ने भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम की घोषित, धोनी-धवन बाहर


ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लगभग दस महीने पहले ही टीम इंडिया का एलान किया है। वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम में एमएस धोनी और शिखर धवन को शामिल नहीं किया है।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लगभग दस महीने पहले ही टीम इंडिया का एलान किया है। वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम में एमएस धोनी और शिखर धवन को शामिल नहीं किया है। आपको भी पता होगा की अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जायेगा।
दरअसल, वीवीएस लक्ष्मण ने इंदौर टी 20 मैच के दौरान भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम का चयन किया। उन्होंने अपनी 15 सदस्यीय टीम में एमएस धोनी और शिखर धवन को जगह नहीं दिया है, धौनी वैसे भी इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल ही खेला था। धवन ने वापसी करते हुए 29 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली थी। धवन इससे पहले भी विश्व कप के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाए।
बता दे, 38 साल के धौनी उसके बाद से चार सीरीज मिस कर चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भी वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा शिखर धवन इंजरी से वापसी की है और इंदौर मुकाबले में वो टीम इंडिया का हिस्सा थे, उन्होंने 29 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली थी। धवन इससे पहले भी विश्व कप के बाद रनों के लिए जूझते दिखे थे। वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को दी है।
रोहित और राहुल की ओपनिंग के बाद लक्ष्मण ने मध्यक्रम के लिए उन्होंने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, और रिषभ पंत को रखा है। उन्होंने टीम में तीन ऑलराउंडर्स हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे को जगह दी है। तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को शामिल किया है। वहीं स्पिनर के तौर पर उनकी टीम में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जगह बनाने में सफल रहे हैं।