जैसा की आप लोगो को तो पता ही है की, दौलत और शोहरत आने के बाद इंसान पूरी तरह से बदल जाता है। इसका सटीक उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन एक्टर्स, जी हाँ इस आर्टिकल में हम आपको आज बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे है, जो की पैसा और नाम कमाने के बाद काफी बदल चुके है।
1) टाइगर श्रॉफ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर का है। जैसा ही आप इस तस्वीर में देख ही सकते है की, फिल्मों में आने से पहले टाइगर की पर्सनालिटी बेहद ही साधारण सी थी। लेकिन बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने के बाद आज वह एक एक्शन हीरो के नाम से जाने जाते है।
2) वरुण धवन
फिल्मों में आने से पहले वरुण काफी साधारण से दिखते थे। लेकिन फिल्मों में आने के बाद से ही उन्होंने अपने आप में काफी बदलाव लाया है। बता दे की, अब तक वरुण ने बॉक्स ऑफिस पर एक भी फ्लॉप फ़िल्म नही दी है। इससे आप उनकी फैन फॉलोइंग और एक्टिंग का अंदाजा लगा ही सकते है।
3) शाहिद कपूर
फिल्मों में अपना नाम कमाने से पहले शाहिद कपूर एक डांसर के रुप में काम करते थे। तब वह दिखाने में भी काफी दुबले पतले थे। लेकिन अब उनकी तगड़ी बॉडी और चार्मिंग लुक की वजह से वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करते है।
4) अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर फिल्मों में आने से पहले काफी मोटे थे। लेकिन फिल्मों में आने के बाद से ही उनकी पर्सनालिटी और बॉडी में काफी बदलाव आ चुका है। बता दे की, बॉडी को शेप में लाने के लिए उन्होंने सलमान खान से एक खास ट्रेनिंग भी ली थी।
5) आर माधवन
बॉलीवुड की कई रोमांटिक फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखा चुके आर माधवन को आज कौन नही जानता। उनकी द्वारा की गई सभी फिल्मों में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। जैसा की आप इस तस्वीर में देख ही सकते है की, आर माधवन फिल्मों में आने से पहले कुछ इस तरह नजर आते थे।



