Tuesday, 21 January 2020

अंदर ही अंदर आपको हो रही हैं 9 खतरनाक बीमारियां, पैरों को देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें

पैरों में सूजन

अक्सर लोग यही समझते हैं कि लंबे समय तक खड़े रहने या चलने के कारण ही पैरों में सूजन हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकता है। इतना ही नहीं, ये रोग शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं।

दिल के रोग- अगर आपके पैरों के निचले हिस्से में सूजन हो रही है, तो ऐसा तरल पदार्थ जमा होने से हो सकता है। संभव है आप किसी दिल से जुड़े विकार से पीड़ित हों। 

नसों में समस्या- नसों में गड़बड़ी होने के कारण वे उचित तरीके से रक्त पंप करने में असमर्थ हो सकती हैं, इसलिए रक्त पैरों में जमा हो जाता है।

लसीका प्रणाली में समस्याएं- शरीर में लिम्फ नोड्स और रक्त वाहिकाएं होती हैं जो पूरे शरीर में तरल पदार्थ ले जाने में मदद करती हैं। जब लसीका प्रणाली में कोई रुकावट होती है तो इससे पैरों और बाजुओं में सूजन आ जाती है।


लीवर में गड़बड़ी- पर्याप्त रक्त प्रोटीन बनाने के लिए लीवर की अक्षमता के कारण भी पैरों में सूजन हो सकती है। 

अंगूठे पर नीला निशान
 
ठंड की वजह से पैरों, खासकर अंगूठे के आसपास का हिस्सा नीला पड़ सकता है। ध्यान रहे कि ऐसा 'ब्लू टोए सिंड्रोम' की वजह से भी हो सकता है। यह तब होता है जब रक्त वाहिकाएं अवरुद्ध हो जाती हैं।

दर्दनाक गांठ

कई बार पैरों में अचानक गांठ बनने लगती हैं और ऐसा अंगूठे में ज्यादा होता है लेकिन आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। यह स्थिति बैक्टीरिया के कारण दिल के संक्रमण की वजह से भी हो सकती है। आम तौर पर एंटीबायोटिक्स इन मामलों में पूरी तरह से काम करते हैं और किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है।

पैरों पर नीले धब्बे

कई बार चोट लगने या किसी चीज से टकराने के बाद पैरों पर नीले निशान या धब्बे बन जाते हैं, जो काफी दिनों तक नजर आते हैं। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आपको बेवजह ऐसे निशान नजर आते हैं, तो संभव है कि आप किसी लीवर की बीमारी, कुछ ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, रक्त वाहिकाओं की सूजन या रक्त विकार से पीड़ित हों।