Monday, 20 January 2020

बेहिसाब कामयाबी का नहीं करती घमंड, एयरपोर्ट पर खुद ही अपना लगेज संभालती दिखी ये अभिनेत्री


 
अभिनेत्री सारा अली खान को बेहद काम समय में बेहिसाब लोकप्रियता मिल गयी है। वह अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' की प्रोमोशन के दौरान ही लोगों के दिलों पर छा गयीं थी। सारा में इस बात का बिलकुल भी घमंड नहीं है।

 
जब भी वह मीडिया के सामने आती हैं तो लगातार नमस्ते और 'थैंक यू' ही कहती रहती हैं। हाल ही में सारा शूटिंग के लिए लखनऊ गयीं थी। मुंबई से फ्लाइट पकड़ते वक़्त सारा को देरी हो गयी थी और उन्हें बहुत जल्दबाज़ी करनी पड़ी थी।

 
जब सारा लखनऊ से वापस मुंबई आई तब भी मीडिया उनका एयरपोर्ट पर ही इंतज़ार कर रही थी। यूँ तो सेलिब्रिटीज अपना लगेज अपने बोडीगार्ड्स या फिर काम करने वालों को दे देते हैं परंतु सारा ने ऐसा नहीं किया और खुद ही अपना भारी-भरकम सामान संभालती दिखीं।

 
ये और कुछ नहीं बल्कि सारा का बढ़प्पन ही है। फिल्मों की बात करें तो सारा कार्तिक आर्यन संग अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।