
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या को लेकर बहुत सी बातें सामने आ रही है जो काफी चौकाने वाली है। आपको बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले मकान में फाँसी लगाकर खुदकुसी कर ली थी। जिसकी जांच करने करने पर पता चला कि सुशांत सिंह ने डिप्रेशन में आकर ये सब किया और इस डिप्रेशन का कारण बॉलीवुड के ही कुछ दिग्गज हस्तियाँ हैं। जिनमे सलमान खान, कारण जौहर सहित अन्य कई लोग शामिल हैं।
आपको बता दें कि बिहार में सलमान खान सहित और भी कई बॉलीवुड के दिग्गजों पर सुशांत सिंह को उकसा कर आत्महत्या करने के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्वर्ण सेना के अध्यक्ष भागवत शर्मा ने यह मुकदमा दर्ज किया है। भागवत शर्मा ने कहा है कि बिहार में सवर्ण सेना और इन बॉलीवुड हस्तियों की फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे, जो सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।
स्वर्ण सेना के अध्यक्ष ने कहा है कि सलमान खान हों या करण जोहार उन्हें कानूनी रूप से खींचकर पटना लाया जाएगा।