
बॉलीवुड में इन दिनों हालात बद से बदतर हैं ..बड़े बड़े अभिनेता बहुत कम उम्र में दुनिया छोड़ दिए है..जैसे की ऋषि कपूर इरफान खान और अब सुशांत सिहं राजपुत .लेकिन सुशांत के मौत के बाद जो बातें निकल कर सामने आ रही हैं उससे बॉलीवुड भी शर्मसार हो रहा है .लाखों लोगों के सपने को उड़ान देने वाले फिल्म इंडस्ट्री की असली हकिकत क्या है इसकी बानगी सुशांत सिंह के मौक के बाद सामने आने लगी है ..बॉलीवुड का ये कुरूप चेहरा नेपोटिज्म के नाम से जाना जाता है जिसे परिवार वाद भी कहते हैं,,,
,मतलब अगर किसी कलाकार का बैकग्राउंड फिल्मी हो तो उसे तो काम पहचान सब बड़े आसानी से मिल जाता है लेकिन जिसका बैकग्राउंड ना हो बॉलीवुड का उसके उपर बेरोजगारी और बदनसीबी की तलवार लटकी ही रहती है ..ऐसे ही सुशांत भी कोई स्टार किड नहीं थे. वे एक आम अदाकार थे जिसने अपनी जगह टीवी इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में बनाने की कोशिश की थी और सफल भी रहें थे . लेकिन सुशांत के मौत के बाद अब कुछ छोटे बड़े कलाकार नेपोटिज्म को लेकर खुलकर सामने आने लगे हैं .
इसी मामले में अब एक्टर निखिल द्विवेदी और मीरा चोपड़ा जो की प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं, दोनों ने बॉलीवुड के इस परंपरा को कटघरें में खड़ा कर दिया है. मीरा चोपड़ा ने एक लम्बे पोस्ट में बॉलीवुड को खरी खरी सुनाई. उन्होंने लिखा, 'हम एक ऐसी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं जो बेरहम है. हम सभी को लम्बे समय से पता था कि सुशांत परेशान है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. उसके दोस्त और करीबी कहां है? क्यों किसी ने उसकी मदद नहीं की, उसे प्यार नहीं दिया, उसे काम नहीं दिया जैसा वो चाहता था- क्योंकि किसी को उसकी परवाह थी ही नहीं. मुझे कहना ही पड़ेगा कि कोई आपकी परेशानी की परवाह यहां नहीं करता.'
इसी पोस्ट में मीरा ने सुशांत से माफी भी मांगी. उन्होंने लिखा, 'सुशांत तुम्हारी मौत एक निजी लॉस है. जैसे मैं इंडस्ट्री को देखती थी अब कभी नहीं देख पाउंगी. हम तुम्हारा साथ देने में नाकाम रहें . ये इंडस्ट्री नाकाम रही. तुम और बहुत कुछ बेहतर पाने लायक थे. मुझे माफ कर देना.'
वहीं निखिल द्विवेदी ने लिखा, 'की बहुत बार फिल्म इंडस्ट्री के दोगलेपन से मुझे चिढ़ होती है. बड़े बड़े लोग कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत के टच में रहना चाहिए था. क्या बोल रहे हो यार तुम ऐसा नहीं करते. क्योंकि उसका करियर नीचे जा रहा था तो अपना मुंह बंद ही रखो. क्या तुम लोग इमरान खान और अभय देओल या अन्य के टच में हो? नहीं! लेकिन तुम तब उनके टच में थे जब वो करियर में अच्छा कर रहे थे.'
इसके बाद इंडस्ट्री के इस मकड़जाल को हमेंशा कोसने और घटिया कहने वाली और बेबाक राय रखने वाली कंगना रनौत ने भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होने नेपोटिज्म को लेकर एक बार फिर से बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधा.