
फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और सलमान खान और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाए थे। अभिनव कश्यप ने बताया कि दबंग के बाद किस तरह सलमान खान और उनके परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इन आरोपों पर अब अरबाज खान और सलीम खान ने प्रतिक्रिया दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज खान अब अभिनव कश्यप के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उनका कहना है कि अभिनव अपने पुराने बयान से बिल्कुल अलग बोल रहे हैं। साथ ही बताया कि दबंग 2 के वक्त से ही हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई है। ये सारे मनगढ़ंत आरोप पता नहीं कहां से आ रहे हैं।
वहीं, सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि इस पर अपना ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना। आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं। उन्होंने मेरा नाम डाला है न उनकी स्टेटमेंट में। उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता। उनका नाम है राशिद खान। उन्हें हमारे दादा और परदादा का नाम भी डालने दीजिए।'
सलीम खान सलीम खान ने कहा कि उन्हें जो करना है करने दीजिए, उन्होंने जो कहा उस पर रिऐक्ट करके मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता।
खान परिवार पर लगाए गंभीर आरोप अभिनव कश्यप ने अपने पोस्ट में बताया कि 'दबंग' की सफलता के बाद किस तरह सलमान खान और उनके परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। उनकी जिंदगी तबाह करने की कोशिश की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी, घर की औरतों का रेप करवाने की धमकी दी
मेरे सभी प्रोजेक्ट्स को बर्बाद कर दिया "उन्होंने फिल्म की सैटेलाइन रिलीज पर भी रोक लगाई, जिसे हम पहले भी जयंतीलाल गाडा को बेच चुके थे। रिलायंस की वजह से किसी तरह वहां बात बन पाई। आने वाले सालों में उन्होंने मेरे हर प्रोजेक्ट को बर्बाद कर दिया।"
खान परिवार ने जान से मारने और रेप की धमकी दी "सालों तक लगातार मुझे जान से मारने और मेरे परिवार की औरतों का रेप करने की धमकी दी गई। उन्होंने मुझे इतना मानसिक तनाव दिया, जिसका प्रभाव मेरी पर्सनल जिंदगी पर भी पड़ा। 2017 में मेरा तलाक हो गया। मुझे अलग अलग नंबर से धमकी आते थे। जिसे लेकर मैं पुलिस में रिपोर्ट लिखाने के लिए गया। वो केस आज भी ओपन है, जबकि सब जानते हैं वो सोहेल खान है। "