Monday, 8 June 2020

जमीन में ख़जाना हमारे पूर्वज दबाकर गए हैं और एक सर्प उसकी रखवाली करता है

दोस्तों वैसे देखा जाये तो यह बड़ा ही सवाल बड़ा विषय है, जिसकी कुछ बाते सही हैं लेकिन कुछ वास्तविकता से दूर, इस बारे में हम आपको एक किस्सा सूनाते है, तो ध्यान से पढ़िए आपको इस सवाल का जवाब मिल जायेगा.

Third party image reference
उस वक़्त मेरी उम्र कुछ 16 या 17 साल रही होगी, ताऊ जी के घर एक बाबाजी वेश वाले व्यक्ति को जाते हुए देखा साथ मे ताऊ जी भी थे. ताऊ जी हमसे आना जाना कम ही रखते थे, खैर हमने भी ध्यान नही दिया कौन आया कौन गया.
लेकिन ताऊ जी का छोटा बेटा जो मेरा हमउम्र था, जिसके पेट मे कोई बात नही रुकती थी पर वो मुझसे बात कर लिया करता था, एक दिन उसने बताया कि - हम बहुत जल्दी मालदार होने वाले हैं क्योंकि हमारे घर मे खज़ाना दबा हुआ है, एक बाबाजी उसे हमारे लिए निकलेंगे.
मैंने उसे समझाया भी की ऐसा कुछ नही होता, बेवकूफ मत बनो अगर खज़ाना है तो मेटल डिटेक्टर मंगाकर चेक करो. लेकिन वो बोला भैया वो सब में नही जानता मगर आप ये बात किसी को मत बताना, बात आयी गयी हो गयी.

Third party image reference
कुछ दिन बाद पता चला कि ताऊजी के घर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है, तब मैं समझ गया कि हो ना हो ख़ज़ाने की खुदाई चल रही है, मन में जिज्ञासा जाग गयी कि क्या हुआ ?
लेकिन मैं भी उस वक़्त किसी काम से बाहर चला गया, कुछ दिन बाद जब में वापिस लौटा तो ताऊजी के बेटे से मुलाकात हुई, तब उसने बताया कि भैया आप ठीक कहते थे घर मे कोई खज़ाना नही निकला सारा घर खोद डाला और ऊपर से बाबाजी ने बहुत सारे रुपये भी ले लिए, अब बाबाजी कहते हैं कि मैंने तो सब ठीक किया था लेकिन तुम लोगो ने दुआ, जाप वगैहरा ठीक से नही किये जिससे खज़ाना अपनी जगह से खिसक कर चला गया.