Wednesday, 17 June 2020

तो क्या यह बड़ा डायरेक्टर था डिप्रेशन की वजह?? सुशांत सिंह के मौत पर बड़ा खुलासा


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार हाल ही में हुआ है, पुलिस इस मामले में अपनी जांच कर रही है वहां सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह के फैंस इसका जिम्मेदार कुछ प्रोडक्शन हाउस को मान रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम समय में एक अच्छा मुकाम हासिल किया था इसके बावजूद उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम उठा कर सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर अब यह बात उठ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत के केरियर को दबाने की कोशिश की गई थी और इसी के डिप्रेशन में उन्होंने ऐसा किया।


सुशांत सिंह की मौत के बाद ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत सिंह का कॉमेंट है, और वह बोल रहे थे कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है। जनता ही उनकी गॉडफादर है अगर फिल्म ना देखे जनता तो उनको बॉलीवुड से निकाल दिया जाएगा।

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर को लोग सुशांत सिंह की मौत की वजह मान रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन के लिए फिल्म ड्राइव साइन की थी सुशांत ने, और इसके लिए उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट भी छोड़ दिए थे बाद में सुशांत को बताए बिना करण ने फिल्म को ऑनलाइन नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया। इसके बाद दोनों ने अनबन हो गई थी फिर करण ने कभी सुशांत के कॉल का जवाब नहीं दिया, करण के ट्वीट से भी यही अंदाज़ा लगाया जा सकता है।