Wednesday, 17 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत को मिला था घर खाली करने का नोटिस, ये थी बड़ी भारी वजह


सुशांत सिंह राजपूत के बारे के बारे में एक बॉलीवुड पोर्टल ने कुछ दिनों पहले एक ब्लाइंड खबर शेयर की थी। अब उस बॉलीवुड पोर्टल ने साफ करते हुए लिखा था कि वो सुशांत की बात कर रहे थे। इस ब्लाईंड ने काफी चीज़ें उजागर की थी।
इस ब्लाइंड के मुताबिक सुशांत को अपना घर खाली करने का नोटिस मिल चुका था। इसका कारण था उनके रहने का तरीका। कुछ की मानें तो देर रात तक चलने वाली पार्टियां।
वहीं इस ब्लाइंड की मानें तो सुशांत के तरीके और उनका एटीट्यूड प्रोड्यूसर्स को पसंद नहीं आ रहा था। उनकी डिमांड्स बढ़ती जा रही थीं। वहीं सुशांत के ब्रोकर की मानें तो सुशांत और रिया अपने लिए नया घर तलाश कर रहे 
ब्रोकर ने कहा कि रिया ने कंफर्म किया था कि दोनों शादी कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही महेश भट्ट की लेखिका सुहृता ने कंफर्म किया है कि महेश ने रिया को सलाह दी थी कि सुशांत को छोड़ दे।
सुशांत के भाई ने भी कंफर्म किया था कि पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो खबरें आईं वो इसके बिल्कुल उलट थीं।
घर छोड़ चुकी थीं रिया
तो अगर ये बात सच है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत नवंबर में शादी करने वाले थे तो ये बात भी सच है कि रिया चक्रवर्ती कुछ ही दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ चुकी थीं और अपना सारा सामान लेकर वहां से निकल गई थीं।
रिया चक्रवर्ती से दोस्ती
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की दोस्ती करीब साल भर पहले हुई और इस दोस्ती ने तुरंत आगे के पायदान चढ़ लिए थे। सुशांत और रिया के अफेयर की खबरें हर जगह सुर्खियां बन चुकी थीं। दोनों साथ में छुट्टियां मनाते भी दिखे थे। जिसके बाद तय था कि दोनों अपने रिश्ते को जल्दी ही कोई नाम दे देंगे।
फिल्मों से दूरी
सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों से दूर होते जा रहे थे। उनके पास प्रोजेक्ट्स आते थे और फिर प्रोजेक्ट्स चले जाते थे। इस ब्लाइंड आईटम की मानें तो इसका कारण सुशांत सिंह राजपूत खुद ही थे। फीस को लेकर कहासुनी
खबर थी कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी फीस बढ़ाना चाहते थे लेकिन उनके प्रोड्यूसर उनके इस फैसले से खुश नहीं थे। बल्कि कुछ प्रोड्यूसर उन्हें फीस कम करने का दबाव भी डाल रहे थे क्योंकि आने वाले दिन इंडस्ट्री के लिए बड़े भारी होने वाले थे।
हिट फिल्म का मेहनताना
वहीं सुशांत सिंह राजपूत का मानना था कि छिछोरे की सफलता के बाद फीस बढ़ाना उनका हक था। लेकिन कोई उनकी इस बात पर ध्यान नहीं दे रहा था और इस बात से सुशांत काफी लोगों से नाराज़ हो रहे थे।
कर गए अलविदा
आखिरकार 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाया जा रहा है कि क्या वाकई बॉलीवुड की गुटबाज़ी और दबाव, सुशांत की मौत का कारण बनी।