Sunday, 14 June 2020

क्या सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से कुछ दिनों पहले ही रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भेजा था घर


फिल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों तक उनके साथ थीl सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और प्रशंसक अभी भी सदमे में हैं। केदारनाथ अभिनेता के असामयिक निधन पर हर कोई हतप्रभ हैl उन्होंने आज दोपहर आत्महत्या कर ली।
सुशांत सिंह राजपूत पिछली बार जैकलीन फर्नांडीज के साथ नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ड्राइव में नजर आए थेl उनके बारे में अफवाह थीं कि उनका रिया चक्रवर्ती के साथ अफेयर चल रहा हैं। लगभग एक साल पहले यह खबर भी आई थीं कि सुशांत रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया के साथ रहने के लिए एक नए घर की तलाश में थे। हालिया अपडेट के अनुसार जब उन्होंने यह कठोर कदम उठाया तब उनके 4 दोस्त दूसरे कमरे में थे।
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ दूसरे कमरे में थे और कुछ समय बाद वह अपने कमरे में जाने के लिए उठे और खुद को लटका लिया। इतना ही नहीं ऑनलाइन रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि उनकी रुमर्ड GF रिया पिछले कुछ दिनों तक उनके साथ रह रही थीं। रिया ने सुशांत के जाने के बाद कोई पोस्ट अभी तक शेयर नहीं किया हैंl  सुशांत की असामयिक मृत्यु के पीछे की वजह का ऐलान होना बाकी है, शोक संदेश आ रहे हैं और सोशल मीडिया में इसकी बाढ़ आ गई है।
इस बीच अभिनेता को कूपर अस्पताल ले जाया गया हैl जहां उनके शव का पोस्ट मार्टम किया जाएगा और उनकी मौत का कारण पता चलेगा। उनके आत्महत्या के बारे में प्रारंभिक जानकारी पुलिस को नौकर ने दी थीं। सुशांत सिंह राजपूत ने कई फिल्मों में काम किया हैंl उनकी फिल्में सबको बहुत पसंद आई थींl उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में भी काम किया थाl इसके अलावा वह लड़कियों में भी बहुत पॉपुलर थेl