Monday, 15 June 2020

सुशांत ने सुसाइड से पहले दिए थे ये हिंट, लेकिन कोई समझ ना सका !


अचानक सबको झकझोर देने वाले सुशांत सिंह की मौत आखिर कैसे हुई..जाहिर सी बात है कि उन्होने सुसाइड किया लेकिन सवाल ये कि मौत से कितने दिन पहले तक सुशांत को यह पता था की वह सुसाइड कर लेंगे..इसका जवाब शायद किसी के पास ना हो लेकिन एक खुलासे में ये बात भी सामने आई है कि सुशांत ने अपनी मौत से पहले ही इसका हिंट देना शुरू कर दिया था.. वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के किसी मनोवैज्ञानिक से इलाज करवा रहे थे। सुशांत के इस कदम से हर कोई हैरान है।
वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहते थे। हालांकी उनके दिमाग में क्या चल रहा था इसका जवाब उनके साथ ही चला गया। सुसाइड करने से पहले सुशांत सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थे लेकिन 3 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल कविता लिखी थी। साथ ही उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। आखिर ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर ही क्यों. ये था सुशांत का पहला हिंट
सुशांत के ट्विटर की कवर तस्वीर
अब बात दूसरे और इससे भी ज्यादा गहरे राज वाले हिंट की सुशांत के ट्विटर की कवर तस्वीर देखकर कर एक और हैरान कर देने वाला फैक्ट सामने आया है। दरअसल सुशांत ने ट्विटर पर अपनी कवर पिक में जो फोटो लगाई है वह मशहूर पेंटर विंसेट वैन गॉग ने बनाई थी। जो कि खुद डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 'स्टारी नाइट' नाम की इस पेंटिंग को विंसेट ने साल 1889 में डिप्रेशन के इलाज के दौरान बनाया था। और इसके एक साल बाद 1890 में विंसेट ने खुद को गोली मार लिया था..
उस वक्त विंसेट की उम्र सिर्फ 37 वर्ष थी इस छोटी उम्र में उन्होंने उथल-पुथल भरी जिंदगी, नौकरी, डिप्रेशन और अकलेपन के चलते सुसाइड किया। देखा जाए तो सुशांत की जिंदगी भी विंसेट से बहुत मेल खाती है .. इसके अलावा 10 सालों में उन्होंने करीब 900 पेंटिंग्स और रेखाचित्र बनाए। उनकी पेटिंग्स का आज भी अर्थ निकालना मुश्किल है। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था.. लेकिन उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली।
फिल्म काय पो छे से उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर एक नया मुकाम हासिल किया था.सुशांत ने अपनी एक्टिंग से धोनी का किरदार निभाकर उसे अमर कर दिया था। सुशांत केदारनाथ, छिछोरे, पीके समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने 7 साल के करियर में उन्होंने 11 फिल्मों में काम किया। जिसमें से मैक्सीमम फिल्में हिट रही।