
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) ने आज अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्टर के निधन से बॉलीवुड सितारों से लेकर देशभर में उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। वहीं अब सुशांत की टीम ने उनके निधन पर आधिकारिक बयान जारी किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की टीम द्वारा जारी किये गए बयान में कहा गया कि, हम बहुत दुःख से साथ खबर को साझा कर रहे हैं कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहें। हम उनके फैंस से अनुरोध करते हैं कि आप उन्हें अपने विचारों में रखें और उनके जीवन और काम का जश्न मनाएं। जैसे अब तक आप करते आये हो। हम मीडिया से भी अनुरोध करते हैं कि दुःख इस घड़ी में गोपनीयता बनाये रखने में मदद करें। टीम एसएसआर ….. आप भी देखियें सुशांत के टीम के द्वारा जारी किया गया बयान।