Monday, 8 June 2020

दूसरे लड़के से शादी की चल रही थी बात, नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के सामने किया ऐसा गलत काम

दूसरे लड़के से शादी की चल रही थी बात, नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के सामने किया ऐसा गलत काम…

22 वर्षीय सीमा, पिता कामता साहू के शादी को लेकर रिश्ते की बात चल रही थी। लड़का पक्ष लड़की को पसंद कर चले गए थे। लड़की पक्ष आगामी रविवार को लड़का का घर देखने जाने वाले थे।
एक युवती ने शादी तय होने से पहले आत्महत्या कर ली।शादी के लिए उसके परिजन रिश्ते की तैयारी में लगे थे दूसरी तरफ लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक युवती का किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। दूसरी जगह रिश्ते की बात चलने से नाराज लड़की ने आत्महत्या कर अपनी जा दे दी है।
लड़की ने शनिवार को जहर सेवन कर ली। मृतक लड़की रिश्ते की बात चलने की जानकारी अपने प्रेमी को देने उसके घर गई थी, लेकिन उसके प्रेमी द्वारा शादी को लेकर किसी तरह के संतोष जनक जवाब नहीं देने पर लड़की ने आत्महत्या कर लिया। प्रेमी आनन-फानन में लड़की को अस्पताल लेकर पहुंचा और युवती के जहर सेवन करने की जानकारी अपने भाई को दी।
मोहन के भाई ने सीमा के जहर सेवन करने की जानकारी उसके चाचा दिलीप साहू को दी गई। सीमा के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान युवती दम तोड़ चुकी थी। घटना के बाद से सीमा का प्रेमी मोहन वर्मा फरार है। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते युवती के आत्महत्या की आशंका पर मर्ग कायम कर विवेचना मेें जुटी है। मृतक युवती के शव का पीएम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।