
अभिनेता सुशांत की शुरूआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की मौत फांसी लगाने से दम घुटने से हुई है। शुरुआती रिपोर्ट में किसी प्रकार के जहर या मौत का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, शुरूआती छानबीन और जांच के तौरपर यह मामला आत्महत्या का नजर आता है। वहीं सुशांत के विसरा और अन्य बॉडी के कुछ अन्य ऑर्गन्स को सुरक्षित रख लिया गया है। इन ऑर्गन्स को फॉरेंसिक जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा जाएगा। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस भी सुशांत के मौत की गहराई से तहकीकात कर रही है।
