Sunday, 14 June 2020

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का उत्तराखंड कनेक्शन, हाईकोर्ट तक पहुंचा था ये... पढ़ें क्या है सच


 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)का उत्तराखंड से खास जुड़ाव रहा है. दरअसल 2013 में केदारनाथ (Kedaranath) में आई आपदा पर बनी फिल्म केदारनाथ की शूटिंग करने सुशांत सिंह राजपूत उत्तराखंड आए थे. इस फिल्म में उनका लीड रोल था. जबकि इस फिल्म में सुशांत सिंह ने स्थानीय एक पोर्टर (यात्रियों का सामान उठाने वाला) का रोल किया था. इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में फिल्म की शूटिंग की थी.
फिल्‍म को लेकर हुआ विवाद
लेकिन इस फिल्म में कुछ दृश्य पर विवाद हो गया था.दरअसल जब फिल्म केदारनाथ का टीजर रिलीज हुआ तो केदारनाथ मंदिर के पुजारियों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी. इसके बाद स्थानीय लोगों और पुजारियों ने कहा था कि अगर इस फिल्म पर बैन नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन करेंगे जिसके बाद उत्तराखंड में फिल्म पर बैन भी लगा दिया गया था. वहीं, इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बोल्ड सीन को लेकर पुजारियों की आपत्ति थी, जिसके बाद इस फिल्म का राजनीतिक तौर पर भी काफी विरोध हुआ था. फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई थी और फिर बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म के दो सीन कट करके हरी झंड़ी दी थी, लेकिन फिर भी ये फिल्म उत्तराखंड में रिलीज नहीं हुई.
सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड
बॉलीवुड के उभरते हुए मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि उन्‍होंने सुसाइड क्यों किया है, लेकिन इस खबर के बाद पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर छा गई है.सुशांत सिंह बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर्स में थे. उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे थे. सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी जिसके बाद वह काफी फेमस भी हुए थे. उनकी एक्टिंग को देखते हुए उनको कई फिल्में भी मिली जिसमें बेहतरीन एक्टिंग की. भारतीय टीम के दिग्‍गज खिलाड़ी एमएस धोनी पर बनी फिल्म जबरदस्‍त सुपरहिट रही थी. हालांकि केदारनाथ फिल्म काफी विवादों के बाद जब रिलीज हुई तो उसमें सुशांत सिंह राजपूत के किरदार की काफी लोगों ने सराहना की. इसमें में उन्‍होंने पोर्टर का रोल किया था, तो यह सारा अली खान की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म भी थी.