Thursday, 18 June 2020

सुशांत सिंह के डिप्रेशन के पीछे जब आया एकता कपूर का हाथ, गुस्से से आगबबूला हो गईं TV क्वीन, बोल दी ऐसी बात


गुस्से से आगबबूला हो गईं TV क्वीन, बोल दी ऐसी बात ….सुशांत सिंह राजपूत जाने-माने फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता थे इनकी करियर डांस के जरिए शुरुआत हुआ था और फिर धीरे-धीरे सीरियल में काम करना शुरू किए थे जिससे अच्छा सक्सेसफुल रहा है और वही से उनका कर करियर और भी मजबूत होता गया सुशांत सिंह राजपूत न केवल अच्‍छे अभिनेता थे बल्कि बेहतरीन डांसर और टीवी होस्‍ट भी थे सुशांत तो चले गए लेकिन उन्होंने अपनी मौत के पीछे के कारण को हमेशा के लिए अपने साथ ले गए। सुशांत की रविवार को उनके बांद्रा स्थित घर में फांसी से लटकी लाश मिली थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर से वकील सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड के 8 सेलेब्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस लिस्ट में एकता कपूर का नाम आने पर वह काफी गुस्सा हो गईं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मामले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा, 'सुशी (सुशांत सिंह राजपूत) को कास्ट न करने को लेकर मेरे खिलाफ केस करने के लिए शुक्रिया। वह भी तब जबकि मैंने ही उन्हें लॉन्च किया था। मैं बता नहीं सकती कि ऐसी घुमावदार और पेचीदा थिअरी को देखकर मैं कितनी दुखी हूं। प्लीज सुशांत के दोस्तों और परिवारवालों को शांति से उनके जाने का दुख मनाने दो। सच जल्द ही बाहर आ जाएगा। इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं होता।'
वहीं मुंबई पुलिस लगातार इस केस की तहकीकात करने में जुटी है। वह करीबी लोगों के बयान दर्ज कर रही है। करीबीं दोस्तों और परिवार वालों का भी ये कहना है कि वे बॉलीवुड के गलत रवैये से बेहद परेशान थे और इसके चलते उदास रहते थें। उनके पिता ने भी इस बारे में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा कहता इस बात को जाहिर करता कि इंडस्ट्री में उसके साथ गलत व्यवहार हो रहा है।