Friday, 19 June 2020

21 जून को होगा साल का पहला सूर्यग्रहण, 12 घंटे लगेगा सूतक, इन 4 राशियों के लिए होगा शुभ

21 June Solar Eclipse: 21 जून को लगने वाला ...
साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून को है। इस दिन मंदिर दोपहर तक बंद रहेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू होने वाला ग्रहण 3 घंटे से भी अधिक समय तक रहेगा। सूतक 12 घंटे पहले यानी शनिवार की रात 10 बजे से लग जाएगा। जब सूतक लगता है तो पूजा नहीं होती है।
21 जून को लगने वाला साल का यह पहला सूर्यग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। सूर्य ग्रहण के दिन 6 ग्रह शनि, गुरु, शुक्र, बुध, वक्री होंगे। राहु, केतु वक्री रहते हैं। सूर्य ग्रहण में 30 दिन नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसके नकारात्मक प्रभाव से प्राकृतिक आपदाएं, समुद्री तूफान, भूकंप,, बाढ़ आदि के अलावा सीमा पर तनाव हो सकता है।
किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव : इस ग्रहण का मेष, सिंह, कन्या और मकर के लिए शुभ कारक बताया जा रहा है और अन्य राशियों के लिए ग्रहण कष्टदाई रहेगा।
ग्रहण काल के दौरान करें जाप : ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ भगवान शिव और विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। सूतक काल में देवी देवताओं की मूर्तियां न छुएं, सूतक काल से ही गर्भवती महिलाओं को कटाई, सिलाई से बचना चाहिए।