Friday, 19 June 2020

21 जून को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, तीन घंटा 30 मिनट तक रहेगा ग्रहण

देहरादून, जेएनएन। Surya Grahan 2020 Timing in Dehradun साल का पहला सूर्यग्रहण 21 जून को लगेगा। ग्रहण तीन घंटा 30 मिनट तक रहेगा। वहीं, इस ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले यानि 20 जून शाम से सूतककाल लग जाएगा, जिसमें खाने पीने की मनाही रहेगी। यह ग्रहण भारत के साथ नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों में देखा जा सकेगा।
21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण : न करें ये ...
ज्योतिषयों की मानें तो भारत में 21 जून सुबह 10.11 बजे से लेकर दोपहर 1.40 बजे तक तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस दिन बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु व केतु ग्रह एक साथ वक्री रहेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज का कहना है किसी भी ग्रहण का खगोल शास्त्र और वैदिक ज्योतिष दोनों में विशेष महत्व होता है, यह ग्रहण मिथुन राशि पर लग रहा है।
ग्रहण कब पड़ता है
वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की वजह से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं आ पाता है तो इस भौगोलिक घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
वलयाकार सूर्यग्रहण
वलयाकार सूर्यग्रहण तब लगता है जब चाँद सामान्य की तुलना में धरती से दूर हो जाता है। नतीजतन उसका आकार इतना नहीं दिखता कि वह पूरी तरह सूर्य को ढक ले। वलयाकार सूर्यग्रहण में चाँद के बाहरी किनारे पर सूर्य रिंग यानी अंगूठी की तरह काफ़ी चमकदार नजर आता है।
खुली आंख से न देखें ग्रहण
यह ग्रहण खुली आंखों से ना देखें। यह आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक है, इससे कुछ ही समय बाद आंखों की रोशनी जा सकती है। ग्रहण को देखने के लिए हमेशा सोलर चश्मा पहनें और जानकारों की सलाह के अनुसार ही सेफ डिवाइस का उपयोग करें।
गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें
ज्योतिषिचार्य राकेश शर्मा का कहना है कि सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव से इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पेट पर गेरू का लेप लगाएं। ग्रहण के दौरान कुछ न खाएं, व बचा खाना जो ग्रहण काल में रखा हो का त्याग संतान को ठीक रखेगा।