Monday, 8 June 2020

मंदबुद्धि बहन के साथ बड़े भाई ने 3 दोस्तों के साथ किया बेरहम काम, फिर भी नही भरा मन तो गला दबाकर किया हत्या…


17 मई की शाम को जीशान अली अपने तीनों आरोपी दोस्तों के साथ अपनी मंदबुद्धि बहन को घर से बहाना कर टोडी गांव के पहाड़ी जंगलों में ले आए। वहां भाई जीशान और उसके तीनों दोस्तों ने मासूम बच्ची से बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता ने 18 मई को मनोहरपुर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जिसमें बताया कि उनकी 10 साल की बेटी मानसिक विक्षिप्त है। 
बच्ची के शरीर से उसके कपड़े और चप्पल उतारकर आसपास बबूल के पेड़ों पर फेंक दिया। वारदात में मुख्य अभियुक्त शातिर भाई व उसके दोस्तों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलिस के साथ लापता बहन को तलाश करने में मदद का नाटक करते हुए गुमराह करने का प्रयास भी किया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर हुई जांच में पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
रेंज आईजी एस. सेंगाथिर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाजिद अली (19), अमजद अली (19), वाजिद अली (20) और मुख्य आरोपी जीशान अली (20) है। इनमें जीशान अली मृतक बच्ची का बड़ा भाई है।