Monday, 8 June 2020

भाई ने लड़के के साथ बहन को खेत में देख लिया था, इसलिए बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई के साथ जो किया जानकर चौंक जाएंगे आप.


एक बच्चे के कंकाल के मामले में बड़ा खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस (Police) ने मृत बच्चे की बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि भाई ने दोनों के बीच अवैध संबंधों को देखा था, जिसके चलते बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
आपको बता दें कि हाथरस के थाना सासनी इलाके के बरसे गांव में 9 अप्रैल को गेहूं के खेत में एक बच्चे का कंकाल मिला था. जिसके बाद मामले में पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली थीं. 
मामले में पुलिस ने 14 अप्रैल को अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के रहने वाले राम सिंह को पकड़ा था. वहीं मृतक विशाल की सगी बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल ने आपनी बहन और राम सिंह के बीच नाजायज संबंध को देखा था. जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी.