
बॉलीवुड के लिए 2020 काफी मुश्किलों भरा रहा है. उभरते हुए सितारे और पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली. वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे. रविवार को उन्होंने अपने मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली. आज मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा.