
Sushant Singh Rajput Death News: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का रविवार यानी 14 जून को 34 साल की उम्र निधन हो गया। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के आत्महत्या करने की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्ट के लिए ले जाएगा। पुलिस अभी पोस्टमार्ट रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार वाले मुंबई पहुंच गए हैं। सुशांत का अंतिम संस्कार आ ही किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अवसाद के चलते इस कदम को उठा है। हालांकि, आत्महत्या करने के बाद से अभी तक कोई सुसाइड नोट्स नहीं मिला है। सुशांत ने टीवी के जरिए इस दुनिया में कदम रखा था। उनकी आखिरी फ़िल्म 'छिछोरे' आई थी। इसके बाद 'दिल बेचारा' रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म को उनके करीबी दोस्त मुकेश छाबरा ने निर्देशित किया है।
LIVE Update Sushant Singh Rajput Death News:
- सुशांत सिंह राजपूत के घर वाले भी बिहार से मुंबई आ गए हैं।
सदमे में बॉलीवुड
बॉलीवुड के लिए साल 2020 अभी तक काफी दुःखद साबित हुआ है। कोरोना वायरस इंडस्ट्री की हालत खराब है। वहीं, एक के बाद एक कई दिग्गज कलाकार इंडस्ट्री का साथ छोड़ते जा रहे हैं। सुशांत के इतने कम उम्र में निधन की ख़बर से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। अक्षय कुमार की शब्दों में कहे, तो इस वक्त सिनेमा जगत स्तब्ध और निःशब्द है।