Tuesday, 16 June 2020

SUSHANT SUICIDE केस में करण जौहर, संजय लीला, सलमान और एकता कपूर के खिलाफ बिहार में केस दर्ज / BOLLYWOOD NEWS


बॉलीवुड में नेपोटिज्म (यानी भाई भतीजावाद) का शिकार हुए एक्टर संजय सिंह राजपूत के समर्थन में सारा देश आकर खड़ा हो गया है। बिहार की एक अदालत में बॉलीवुड में नेपोटिज्म के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि मैंने मुजफ्फरपुर (बिहार) की एक अदालत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज़ किया है।

श्री सुधीर कुमार ओझा एडवोकेट ने कहा कि शिकायत में, मैंने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को लगभग सात फिल्मों से हटा दिया गया और उनकी कुछ फिल्में रिलीज नहीं हुईं। इस तरह सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया गया।